• कौन बनेगा करोड़पति-9,एपिसोड-2: क्या आप अमिताभ बच्चन के इन सवालों का जवाब दे सकते हैं?

    कौन बनेगा करोड़पति-9,एपिसोड-2: क्या आप अमिताभ बच्चन के इन सवालों का जवाब दे सकते हैं?
    कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन में महानायक अमिताभ बच्चन.

    नई दिल्ली: टीवी के मशहूर टीवी क्विज गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) का आगाज सोमवार से हो गया. 74 वर्षीय मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने इस शो को होस्ट कर रहे हैं. इस बार यह प्रोग्राम का 9वां संस्करण है. आज हॉट सीट पर इस संस्करण के दूसरे प्रतियोगी हरियाणा के श्री किशन यादव थे, जो पहले दिन से ही हॉट सीट पर बैठे थे. पहले ही दिन किशन यादव ने 12 सवालों के सही जवाब को देकर और तीन लाइफ लाइन खोकर 12 लाख 50 हजार रुपये जीत चुके थे.

    यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्‍चन को याद आया 17 साल पुराना अपना 'दोस्‍त'... KBC

    किशन यादव ने जीते 3.2 लाख रुपये
    थोड़ा परिचय के बाद बिग-बी ने दूसरे दिन का खेल शुरू किया. किशन यादव ने इसके बाद अपनी बची हुई लाइफलाइन जोड़ीदार का इस्तेमाल भी किया. उन्होंने अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब.. '15 अगस्त, 1947 को दिल्ली में किस वायुसेना अधिकारी को दिल्ली के लाल किले के ऊपर फ्लाई-पास्ट का नेतृत्व करने का गौरव प्राप्त हुआ था'. हालांकि लाइफलाइन का इस्तेमाल करने के बाद भी उन्होंने गलत जवाब दिया और वह सिर्फ 3.2 लाख रुपये ही जीतकर घर जा सके.

    VIDEO: सनमीत ने केबीसी में जीते पांच करोड़ रुपये

    जरीना सलीम हॉट सीट पर पहुंची

    इसके बाद एक बार फिर से फास्टेस्ट फिंगर फस्ट में जीतने के बाद नागपुर की शिक्षिका जरीना सलीम हॉट सीट तक पहुंचीं. जरीना 17 में से सिर्फ 5 सवालों का सही जवाब ही दे सकीं और सिर्फ 10 हजार रुपये ही जीत सकीं.  इसके बाद कानपुर की अर्चना शो में जुड़ीं. कौन बनेगा करोड़पति के दूसरे एपिसोड का समापन जब हुआ तब तक अर्चना 40 हजार रुपये जीत चुकी थी.

    अर्चना से पूछे गए कुछ सवाल
    1. कौन सा शब्द चौंक जाने के लिए प्रयोग होता है?
    2. किस सोशल नेटवर्किंग साइट में आप किसी को अनफ्रेंड कर सकते हैं?
    3. हिंदू मान्यता अनुसार नारद मुनि को कौन सौ संगीत वाद्य यंत्र पकड़े हुए दिखाया जाता है?
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts