• शाहरुख खान की पत्नी के साथ काजोल ने ली सेल्फी, Viral हुई Photo

    शाहरुख खान की पत्नी के साथ काजोल ने ली सेल्फी, Viral हुई Photoमुंबई: शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपना नया स्टोर मुंबई के जुहू इलाके में खोला है. गौरी खान डिजाइन्स के इस नए स्टोर में आए दिन कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं. सोमवार को शाहरुख खान की करीबी दोस्त और कई फिल्मों में उनकी को-स्टार रहीं काजोल गौरी के स्टोर में पहुंचीं. इसकी जानकारी काजोल ने इंस्टाग्राम पर दी है. गौरी के साथ सेल्फी लेते हुए उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "इस खूबसूरत जगह पर कॉफी भी जादू कर देती है." 


     
     
    A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on 



    सेल्फी में गौरी और काजोल काफी खूबसूरत दिख रही हैं. इसे वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगा. गौरी खान ने काजोल की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर, उन्हें नए स्टोर पर आने के लिए धन्यवाद कहा.
     
     
    A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on 
     
    A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on 

    इस तस्वीर में काजोल ने ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखी है और गौरी सफेद टीशर्ट और ग्रे जैकेट में दिख रही हैं. बताते चलें कि काजोल शाहरुख की सबसे अच्छी और पुरानी दोस्त हैं. दोनों ने 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'माई नेम इज खान', 'दिलवाले' सहित कई फिल्मों में साथ काम किया है. शायद इसी वजह से वह गौरी के भी काफी क्लोज हैं. 

  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts