• ये पाॅपुलर हीराे ऐसा हो गया फटेहाल, फिल्में तो छोड़िए अब सीरियल में भी नहीं मिल रहा काम

    फिल्म 'माचिस' में दमदार एक्टिंग करने वाले एक्टर चंद्रचूड़ सिंह तो आपको याद ही होंगे। अचानक गायब हुआ ये एक्टर छोटे पर्दे से वापसी करने वाला था। 'लाइफ ओके' के अपकमिंग शो 'महाराजा रंजीत सिंह' में चंद्रचूड़ रंजीत के दादा का किरदार निभाने वाले थे। लेकिन अब खबर है कि टीवी के पॉपुलर एक्टर चेतन पंडित ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। चंद्रचूड़ के सामने अब इतने बुरे दिन आ गए हैं कि फिल्मों में तो छोड़िए टीवी सीरियल में भी उन्हें काम नहीं मिल रहा है। एक समय था जब इस चॉकलेटी ब्वॉय के हजारों फैंस थे। 1996 में फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से चंद्रचूड़ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।फिल्म 'माचिस' के लिए चंद्रचूड़ को फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके बाद वो 'क्या कहना', 'जोश' और 'दागः द फायर' जैसी हिट फिल्मों में नजर आए। करीब एक दर्जन फिल्में करने के बाद चंद्रचूड़ सिंह अचानक फिल्मों से गायब हो गए। उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया।साल 2000 में चंद्रचूड़ का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया। वो गोआ में बोट राइडिंग कर रहे थे। तभी ये हादसा हुआ और उनके कंधे बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद तो चंद्रचूड़ का करियर ठप पड़ गया। इस हादसे से उबरने में चंद्रचूड़ को करीब 10 साल लग गए।चंद्रचूड़ के घर की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो गई। साल 2012 में उन्होंने फिल्म 'चार दिन की चांदनी' से वापसी की। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई। उनके छोटे से करियर के चलते चंद्रचूड़ को हर किसी ने भुला दिया। अब आलम ये है कि उन्हें टीवी सीरियल तक नहीं मिल रहे हैं।बता दें कि चंद्रचूड़ ने क्लासिकल म्यूजिक सीखा हुआ है। फिल्मों में आने से पहले वो दून यूनिवर्सिटी में म्‍यूजिक टीचर हुआ करते थे। एक इंटरव्‍यू में चंद्रचूड़ ने कहा था कि हादसे के बाद उनकी जिंदगी में कई मुश्किलें आईं। लेकिन उनकी पत्नी और बेटे ने उनका बहुत साथ दिया।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts