• सुनील ग्रोवर ने की कपिल शर्मा की तारीफ, बताया महान कमीडियन

    सुनील ग्रोवर ने भले ही 'द कपिल शर्मा शो' के लिए शूटिंग बंद कर दी हो लेकिन उन्होंने लाइव शो के दौरान डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी का किरदार निभाना जारी रखा है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुनील ग्रोवर का कॉमेडी सुपरहिट रहा था और अब सुनील, दुबई में हैं जहां शेख राशिद स्टेडियम में कॉमेडी क्लिनिक नाम से उनका शो आने वाला है।

    फ्लाइट में हुई झड़प के बाद से भले ही कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच बातचीत बंद हो लेकिन सुनील ने कपिल की तारीफ करना बंद नहीं किया है। दुबई में मीडिया से बात करते हुए सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा की तारीफ की और उन्हें महान कमीडियन बताया। सुनील की यह तारीफ कपिल शर्मा के साथ ही उनके फैंस के लिए भी हैरान करने वाली घटना है।

    मेलबर्न से मुंबई आ रही फ्लाइट में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के साथ हाथापाई की थी जिसके बाद से सुनील ने द कपिल शर्मा शो की शूटिंग बंद कर दी है। सुनील के साथ ही चंदन प्रभाकर और अली असगर भी कपिल के शो के लिए शूटिंग नहीं कर रहे हैं।

    कपिल के शो से किनारे करने के बाद से सुनील ग्रोवर सिर्फ लाइव शोज़ कर रहे हैं। हाल ही में वह आईपीएल में सनी लियोनी के साथ देखे गए थे। जब सुनील से पूछा गया कि गुत्थी और डॉ गुलाटी में से उनका पसंदीदा किरदार कौन सा है तो इस पर सुनील ने कहा, 'मुझे लोगों के व्यवहार को ऑब्जर्व करना अच्छा लगता है और यह ऐसी चीज है जिससे मैं कभी बोर नहीं होता। मैं अपने जिंदगी में दिलचस्प इंसान नहीं हूं लेकिन जब मैं किसी और का किरदार प्ले करता हूं तो वह मेरे लिए दिलचस्प बन जाता है।'
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts