• तेलुगू सिनेमा ने फेमस निर्देशक और सांसद दसारी नारायण का निधन

    Dasari Narayana Rao
    प्रसिद्ध फिल्म निमार्ता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री दसारी नारायण राव का लंबी बीमारी के बाद आज 75 साल की उम्र में निधन हो गया। तेलुगू सिनेमा में अपने काम के लिए प्रसिद्ध राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निदेर्शक राव का यहां केआईएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था।
        
    कांग्रेस पार्टी में सक्रिय नेता रहे राव संप्रग एक में केन्द्रीय मंत्री रहे। वह आंध्रप्रदेश से कांग्रेस सांसद थे। वह 2004-2006 और 2006-2008 तक दो बार केन्द्रीय कोयला राज्यमंत्री रहे। राव मुख्य रूप से मेघसंदेशम, गोरीनाटकू, प्रेमाभिषेकम, बंगारू कुटुंबम और स्वरगम नरकम के निदेर्शक के रूप में लोकप्रिय रहे। उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रहे एनटी रामा राव और अक्किनेनी नागेश्वर राव के साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
    अभिनेता कमल हासन ने ट्वीट किया है, दसारी नरायण राव के परिवार के प्रति मेरी सहानूभूति और संवेदना। उनका निधन तेलगू सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है। दिवंगत केबी सर से उन्हें प्रशंसा मिली 
        
    केआईएमएस अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, हमें दसारी नरायण राव के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है। उनके हृदय ने आज शाम सात बजे काम करना बंद कर दिया। तमाम प्रयासों के बाद भी हृदय गति वापस नहीं लायी जा सकी।
        
    उनके अंतिम क्षणों में परिवार के सदस्य उनके पास थे। तेलंगाना के सिनेमैटोग्राफी मंत्री टी श्रीनिवास यादव ने बताया कि हैदराबाद के बाहरी इलाके चेवाल्ली स्थित फॉर्म हाउस में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।
        
    साल 2014 में सीबीआई ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर राव से पूछताछ की थी। राव ने चार मई को अपना 75वां जन्मदिन मनाया था। बड़े फिल्म निमार्ता सी़ कल्याण ने कहा कि राव के सम्मान में कल तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के सभी सिनेमाघर बंद रहेंगे और कोई शूटिंग नहीं होगी।
    सुपरस्टार रजनीकांत ने ट्वीट किया, श्री दसारी नरायण रावजी, मेरे परमप्रिय और करीबी शुभेक्षु तथा मित्र भारत के महानतम निदेर्शकों में से एक उनका निधन पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के लिए क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
    राव के निधन पर शोक जताते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा, मैं श्री दसारी नारायण राव के निधन से बहुत दुखी हूं। उनके निधन से तेलगू फिल्म जगत ने अपना बड़ा भाई खो दिया है।
        
    आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबु नायडु, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के़ चन्द्रशेखर राव और दादा साहेग फाल्के पुरस्कार विजेता के विश्वनाथ ने भी राव के निधन पर शोक जताया है।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts