• शाहरुख़ को लगता है कि उनकी बायोपिक बनी तो होगी बोरिंग, जाने क्यों

    शाहरुख़ को लगता है कि उनकी बायोपिक बनी तो होगी बोरिंग, जाने क्योंशाहरुख़ को लगता है कि उनकी बायोपिक बनी तो होगी बोरिंग, जाने क्यों
    संजय दत्त की बायोपिक फिल्म का निर्माण राजू हिरानी कर रहे हैं।
    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शाहरुख़ खान का मानना है कि वह भले ही सुपरस्टार हों, लेकिन उन्हें फिर भी लगता है कि उनकी बायोपिक फिल्म नहीं बन सकती या बननी चाहिए। शाहरुख़ ने एक बातचीत में यह बात स्वीकारी है।
    उनका कहना है कि उन्हें लगता है कि अगर उनकी बायोपिक फिल्म बनेगी तो वह काफी बोरिंग हो जायेगी। शाहरुख़ कहते हैं कि कोई मेरी बायोपिक में क्या दिखायेगा, ये दिखाएगा कि एक दिल्ली से लड़का आया और फिर आकर वो सुपरस्टार बन गया। शाहरुख़ कहते हैं कि उनसे एक जर्नलिस्ट ने ही यह बात कही थी कि आप लीजेंडरी स्टार नहीं बन सकते, जब तक कि आप कंट्रोवर्शियल नहीं होते और शाहरुख़ इस बात से इत्तेफ़ाक रखते हैं। सो, इसलिए वह मानते हैं कि उन पर बनने वाली फिल्म बोरिंग होगी।

    बता दें कि इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक फिल्म का निर्माण राजू हिरानी कर रहे हैं। साथ ही पिछले लंबे समय से यह बातें हो रही हैं कि किशोर कुमार पर बायोपिक फिल्म बन सकती है और अनुराग ने इस बारे में आश्वस्त भी किया है। 
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts