• 'द डैनिश गर्ल' के टीवी प्रीमियर पर सेंसर बोर्ड ने लगाई रोक

    सेंसर बोर्ड ने ऑस्कर जीत चुकी फिल्म 'द डैनिश गर्ल' के टीवी प्रीमियर को स्थगित करने का फैसला किया है। यह फिल्म सोनी ले प्लेक्स एचडी पर दिखाई जानी थी। भारत में पिछले साल यह फिल्म ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की गई थी।

    सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी पर बनी यह दुनिया की पहली फिल्म है। खबर थी कि यह फिल्म कुछ कट के साथ टीवी पर प्रसारित की जाएगी, लेकिन टेलिकास्ट से पहले सेंसर बोर्ड ने इसके टीवी प्रीमियर पर रोक लगा दी।

    नाम न बताने की शर्त पर सेंसर बोर्ड के एक सदस्य ने बताया, 'इस फिल्म का सब्जेक्ट कॉन्ट्रोवर्शल है। यह बच्चों के लिए ठीक नहीं है। यह एक ऐसे आदमी की कहानी है जो औरत बनना चाहता है। यह काफी सेंसिटिव सब्जेक्ट है और इसको एडिट भी आखिर कैसे किया जाए।'

    टॉम हूपर निर्देशित यह फिल्म एल्बे के जीवन पर आधारित है। इसमें एडी रेडमेन और एलीशिया विकेंडर लीड रोल में हैं। एल्बे दुनिया की उन कुछेक लोगों में से थी, जिसने सर्जरी के जरिये अपना जेंडर चेंज कराया था।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts