• तब प्रसिद्धि ने लेडी गागा को बिल्कुल अकेला कर दिया था

    सिंगर-ऐक्ट्रेस लेडी गागा का कहना है कि प्रसिद्धि ने उन्हें बिल्कुल अकेला कर दिया था जो बेहद दर्द भरा समय रहा। वेबसाइट 'मिरर डॉट कॉ डॉट यूके' के मुताबिक, साल 2008 में 'जस्ट डांस' गाने की रिलीज के बाद ही गागा रातों-रात स्टार बन गई थीं। 

    प्रसिद्धि पाने के बाद उनके लिए पुराने दोस्तों से जुड़े रहना मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा, 'मेरा पूरा जीवन ही बदल गया। मेरे आस-पास का माहौल, ऊर्जा सबकुछ बदल गया।' फीमेल फर्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार, लेडी गागा ने कहा कि उन्हें काफी खुशी होती है कि उनकी लाइफ में ऐसे पावरफुल गे पुरुष हैं, जिन्होंने उन्हें एक सशक्त महिला बनने में उनकी मदद की। समलैंगिकता को लेकर उनके अधिकारों के लिए हमेशा से खुलकर बोलने वालीं लेडी गागा ने टीवी शो 'रुपॉल्स ड्रैग रेस' में बातचीत करते हुए गे कम्यूनिटी की तारीफ करते हुए कहा कि वे उनकी प्रेरणा हैं। 

    हालांकि, उनका कहना है कि लोगों के साथ जुड़कर वह अधिक सहज हैं। 30 वर्षीय गागा एक टीवी कार्यक्रम में नजर आईं। उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए बेहद ही दर्द भरे समय थे, जिनसे मैंने भावनात्मक रूप से निपटा।'
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts