• स्पेशल गाने के लिए हिमेश रेशमिया ने 5 साल के बच्चे को चुना

    इन दिनों बच्चों के सिंगिंग रिऐलिटी शो ‘सारेगामापा' के सीजन-6 में जज की कुर्सी पर बैठे नजर आने वाले बॉलिवुड के जाने-माने सिंगर, कंपोजर हिमेश रेशमिया ने एक खास गाने के लिए 5 साल के जयश कुमार को चुना है। इस बच्चे ने शो में हनुमान चालीसा गाकर सभी का मन मोह लिया था। जयश ने अपनी प्रस्तुति से हिमेश ही नहीं, बल्कि शो के दो अन्य जजेस नेहा कक्कड़ और जावेद अली के साथ-साथ मेंटर्स को भी चौंका दिया था।

    हिमेश ने कहा, ‘मैंने इस बच्चे की क्षमता महसूस की है। अगर जयश की प्रतिभा सही ढंग से आगे बढ़ती है और इसे सही मागदर्शन मिल जाए, तो कल्पना भी नहीं की जा सकती कि वह कितनी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।’ जयश की प्रस्तुति के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘जयेश ने शो पर जिस तरह से हनुमान चालीसा गाई, उसे सुनने के बाद मुझे लगा कि वह हमारी इंडस्ट्री के अगले बड़े गायक बनकर उभर सकते है और इसीलिए मैंने एक खास गाने के लिए उन्हें चुना है।’

    शो पर मौजूद जयश की मां ने कहा, ‘जयश को ईश्वर से असाधारण और बेहद तेज दिमाग का तोहफा मिला है। वह किसी भी गाने को तीन-चार बार सुनने के बाद उसे याद रख सकता है।’
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts