• खुद के दम पर नहीं हंसा पाए कपिल, जानें झगड़े के बाद के पहले एपिसोड का हाल

    सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर के शो छोड़कर जाने के बाद कमीडियन कपिल शर्मा अब अकेले पड़ गए हैं। जी हां, हमेशा दर्शकों को ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर करने वाला कपिल का शो इस बार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। सुनील-कपिल के झगड़े के बाद यह पहला एपिसोड था जिसका जादू फैन्स पर नहीं चल पाया। वजह आप जानते ही हैं।

    रिंकू भाभी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले सुनील इस एपिसोड से गायब थे। वहीं, कपिल के बचपन के दोस्त चंदन भी शो छोड़ ही चुके हैं। ऐसे में खुद के दम पर शो की रौनक बनाए रखना कपिल के लिए आसान नहीं रहा। इस एपिसोड में सुनील, चंदन और अली को फैन्स ने काफी मिस किया।

    एपिसोड की शुरुआत में कपिल भांगड़ा डांसर्स के साथ स्टेज पर एंट्री करते हैं और नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में उनकी जीत पर बधाई देते हैं। इस एपिसोड में तापसी पन्नू और मनोज बाजपेयी अपनी आने वाली फिल्म 'नाम शबाना' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कपिल और दर्शकों से बातचीत की। साथ ही फिल्म से जुड़ें उनके सवालों के जवाब भी दिए।

    इतना ही नहीं, कपिल पहली बार शो पर अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के बारे में बात करते भी नजर आए। कीकू, सुमौना और रोसेल ने भी अपने डायलॉग्स से लोगों को हंसाने की अच्छी कोशिश की। लेकिन इस पूरे एपिसोड से वो पहले जैसी मस्ती गायब थी। 'द कपिल शर्मा शो' को पहले जैसा मजेदार बनाने के लिए अब कपिल क्या करेंगे, यह तो वक्त ही बताएगा।

  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts