• जो तमाशा चल रहा है, बस उसे ही देख रहा हूं: सुनील ग्रोवर

    बीते वीकेंड पर अपने कॉमिडी शो में कपिल शर्मा को दर्शकों को अकेले ही हंसाना पड़ा और इस शो ने अपने ज्यादातर फैन्स गंवा भी दिए। कपिल के चेहरे पर यह स्पष्ट नज़र आ रहा था कि मंच पर सुनील ग्रोवर, अली असगर और चंदन प्रभाकर के बिना लोगों को हंसा पाना उनके लिए कितना मुश्किल हो रहा था। कहा जा रहा है कि प्लेन में कपिल शर्मा ने शराब पीकर जो हंगामा किया उसके बाद से शुरू हुआ टीम का बॉयकॉट अगले हफ्ते भी जारी रहेगा। इस मामले अब तक चुप्पी बरकरार रखने वाले सुनील ग्रोवर ने पहली बार अपना बयान दिया है।



    बॉलिवुड हंगामा में छपी खबर के मुताबिक, सुनील ने कहा है, 'मैं काफी रिलैक्स हूं और अपने फ्यूचर प्लान को लेकर गहराई से सोच-विचार कर रहा हूं। जो ये तमाशा चल रहा है, बस उसे चुपचाप देख रहा हूं। यह काफी मनोरंजक है।' वेबसाइट में छपी रिपोर्ट की मानें तो सुनील ग्रोवर के एक दोस्त ने कहा है कपिल ने सुनील से मिलने और बातचीत करने की काफी कोशिश की, लेकिन ग्रोवर उनसे किसी तरह की बातचीत के मूड में नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह फिलहाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ किसी अनजान जगह पर छुट्टियां बिताने के मूड में हैं।

    उन्होंने बताया, कई मौकों पर कपिल ने सुनील और टीम के बाकी लोगों का मजाक उड़ाया है और कपिल ने इस बार माफी सिर्फ इसलिए मांगी की मामला यहां तक पहुंचा है, वर्ना उनका रिऐक्शन हर बार की ही तरह रहता। 
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts