• हिन्दी वर्ज़न में 'बाहुबली 2' पहुंची 400 करोड़ के करीब

    box-office collection, rajamouli film baahubali 2 hindi version inches away from the rs 400 crore mark

    एस.एस. राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न' ने तमिल और तेलुगू वर्ज़न में तो धूम मचा ही रखी है, बॉलिवुड में भी सफलता का झंडा गाड़ दिया है। 

    Boxofficeindia.com के अनुसार, फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 9.50 करोड़ की कमाई कर कुल 395 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा छू लिया है, जो अपने आपमें एक रेकॉर्ड है। 

    इसी के साथ फिल्म ने सुपरहिट 'दंगल' का भी रेकॉर्ड तोड़ डाला है, जिसने तीसरे शुक्रवार को अब तक की सबसे अधिक कमाई 6.50 करोड़ का आंकड़ा तय किया था, अब जिससे कहीं ऊपर पहुंच चुकी है 'बाहुबली 2'।

    फिल्म दुनिया भर में खूब प्रशंसा के साथ-साथ पैसे भी बटोर रही है। इस फिल्म के टाइटल रोल में प्रभास हैं। फिल्म ने हिन्दी भाषा में पहले सप्ताह 245 करोड़, दूसरे सप्ताह में 141 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने अब तक की सबसे कमाऊ बॉलिवुड फिल्मों '3 इडियट्स', 'धूम 3', 'पीके', 'बजरंगी भाईजान' और 'दंगल' के रेकॉर्ड भी तोड़ चुकी है। 
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts