• अमिताभ बच्चन की सरकार-3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बटोरे 2.25 करोड़ रुपये

    sarkar 3 box office collection day 1 amitabh bachchan film opens at rs 2.25 crore

    अमिताभ बच्चन, अमित साध, यामी गौतम, मनोज बाजपेयी और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों से सजी रामगोपाल वर्मा की फिल्म सरकार-3 ने अपनी रिलीज़ के पहले दिन लगभग 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि फिल्म का यह कलेक्शन इस फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्मों 'सरकार' और 'सरकार राज' से काफी कम है। 

    इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को रामगोपाल वर्मा और और नीलेश गिरकर ने लिखा है। साथ ही फिल्म में अमिताभ बच्चन ने गणेश आरती को भी अपनी आवाज दी है। इस फिल्म को अमिताभ बच्चन के फैन्स से काफी तारीफ तारीफ भी मिल रही है। सरकार-3 की कहानी अमिताभ बच्चन के किरदार सुभाष नागरे के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने हिंसक पोते शिवाजी नागरे (अमित साध), खतरनाक विरोधी माइकल वाल्या (जैकी श्रॉफ) और राजनीतिक नेता गोविंद देशपांडे (मनोज बाजपेयी) से निपट रहा है।

    इसके साथ ही, अन्नू करकरे के किरदार में यामी गौतम भी अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए सुभाष नागरे के खिलाफ साजिश रच रही है। फिल्म में रमन गुरू के किरदार में पराग त्यागी, गोरख रामपुर के किरदार में भारत दाभोलकर, रुक्कू बाई देवी के किरदार में रोहिणी हटंगडी और मुकुल शुम्प्रे के किरदार में शिव शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। 
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts