• मेरे लिए संजय दत्त का टॉपिक अब कोई मायने नहीं रखता: माधुरी दीक्षित

    sanjay dutt topic has become redundant says madhuri dixit

    जब संजय दत्त की बायॉपिक की शूटिंग पूरी तेजी से चल रही है तब यह भी चर्चा है कि इस फिल्म में केवल उनकी प्रफेशनल लाइफ, अदालती कार्रवाई पर ही नहीं बल्कि बल्कि उनकी निजी जिंदगी और लव लाइफ पर भी फोकस किया जाएगा। ऐसे में माधुरी दीक्षित ने फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी से मुलाकात कर अपने जैसे किसी भी किरदार को फिल्म से हटाने की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि संजय दत्त के जेल जाने से पहले ऐसी चर्चा माया नगरी में सुनने को मिलती थीं कि संजय और माधुरी के बीच अफेयर था।

    ऐसी चर्चा है कि फिल्म में ऐक्ट्रेस करिश्मा तन्ना एक डांसिंग डिवा क्वीन की भूमिका में हैं और उनका रोल माधुरी दीक्षित से काफी समानता रखता है। इसके अलावा, ऐक्ट्रेस सोनम कपूर और दिया मिर्जा के किरदार के किरदार भी संजय की लव लाइफ के बारे में ही फिल्म में दिखाए जाएंगे। अगर रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार हिरानी ने माधुरी दीक्षित की मांग पर अपनी सहमति दे दी है। 

    एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'धक-धक' गर्ल माधुरी ने कुछ दिनों पहले इस मुद्दे पर अपना रुख रखने के लिए राजकुमार हिरानी ने मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि तब से उनकी लाइफ में बहुत परिवर्तन आ चुका है और वह अपनी जिंदगी में काफी आगे आ चुकी हैं इसलिए अब यह मुद्दा उनके लिए कोई मायने नहीं रखता। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने यह भी माना कि उन्हें नहीं पता कि उस समय ऐसी 'अफवाहें' कैसे फैल रही थीं लेकिन उन्होंने यह भी माना कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। बता दें कि संजय दत्त की बायॉपिक में रणबीर कपूर संजय की भूमिका में हैं।

    हाल में इस फिल्म में उनके लुक की कुछ तस्वीरें आने के बाद संजय के प्रशंसक बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में दिया मिर्जा संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त की भूमिका में हैं जबकि सोनम कपूर को 90 के दशक में संजय की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं। वहीं, मनीषा कोइराला फिल्म में संजय दत्त की मां नरगिस का किरदार निभा रही हैं। 
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts