• ‘ट्यूबलाइट’ के पहले गाने के लॉन्च से नदारद रहे सलमान

    first song of tubelight launched salman did not attend the function

    सलमान की ईद पर आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' पहला गाना शुक्रवार को मुंबई में लॉन्च कर दिया गया लेकिन इसके लीड ऐक्टर सलमान इस कार्यक्रम से नदारद रहे। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने बताया कि वह (सलमान) अबू धाबी में फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस लॉन्च कार्यक्रम में कबीर खान, फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम, गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य और कोरियोग्रफर रेमो डिसूजा के साथ शामिल हुए। 

    इस कार्यक्रम में लोग बेसब्री से सलमान का इंतजार कर रहे थे लेकिन सलमान के नहीं आने से उनके प्रशंसकों को काफी निराशा का सामना करना पड़ा। कबीर से जब इस मौके पर सलमान के नदारद रहने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अबू धाबी में सलमान अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जब वह लौट आएंगे तो हम फिर मिलेंगे।' उन्होंने कहा, 'फिल्म के म्यूजिक का प्रमोशन करने और 24 मार्च को ट्रेलर लॉन्च करने के सिलसिले में हम इस महीने दुबई जाएंगे।'

    वहीं, कोरियोग्रफर रेमो डिसूजा ने कहा कि 'रेडियो' गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें सलमान और 1,000 डांसरों के साथ काम करने में बहुत मजा आया। म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम ने बताया कि फिल्म के गीतों में उन्होंने 1960 के दशक के संगीत का समावेश करने की कोशिश की है क्योंकि फिल्म उसी दौर की कहानी पर आधारित है।

    जब फिल्म के गीत लिखने वाले अमिताभ भट्टाचार्य से पूछा गया कि गाने में रेडियो पर ही फोकस क्यों किया गया है तो उन्होंने कहा, 'उस जमाने में रेडियो बहुत आम और सूचना का एक महत्वपूर्ण साधन था और मैं 1960 के दशक के गाने के लिए 'डीजे वाला बाबू' कैसे लिख सकता हूं।'कबीर ने बताया कि फिल्म चीन में भी रिलीज़ होगी और टीम इसके लिए पूरी कोशिश कर रही है। कबीर ने यह भी स्वीकार किया कि यह फिल्म साल 2015 की फिल्म 'लिटिल बॉय' की ही रीमेक है। फिल्म 'ट्यूबलाइट' 23 जून को रिलीज़ होगी।
  • About

    Featured Posts

    Featured Posts

    Featured Posts

    Site Links

    Featured post

    Shahrukh Khan Celebrating 53 rd Birthday ||

    Popular Posts